मैं अपने विचार किसी पर नहीं थोपती : अनुष्का शर्मा

मुंबई : बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि देश में एक चीज को बदलने की जरूरत है वह है लोगों को अन्य लोगों के विचारों के प्रति संवेदनशील होना. इस अभिनेत्री का कहना है कि लोगों को अपने विचार के प्रति दृढ होना चाहिए लेकिन अपनी विचारों को एकमात्र सत्य मानकर दूसरों […]
मुंबई : बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि देश में एक चीज को बदलने की जरूरत है वह है लोगों को अन्य लोगों के विचारों के प्रति संवेदनशील होना. इस अभिनेत्री का कहना है कि लोगों को अपने विचार के प्रति दृढ होना चाहिए लेकिन अपनी विचारों को एकमात्र सत्य मानकर दूसरों पर नहीं थोपना चाहिए.
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस मानसिकता को बदलने की जररत है… यह हो सकता है कि मेरे विचार दूसरों से अलग हों और हम दोनों को अपनी राय का हकदार होना चाहिए और हमें सुरक्षा और साहस के साथ जीना चाहिए बजाय इसके कि हम दूसरों पर अपने विचार यह सोच कर थोपें कि सही क्या है और गलत क्या है.” अनुष्का शर्मा ने कल शाम इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में ये बातें कही.
‘‘सुल्तान” की इस अभिनेत्री का मानना है कि यह एक आदर्श दुनिया तभी होगी जब लोग किसी चीज को लेकर असहमत होने पर कानून व्यवस्था को अपने हाथों में लेने के बजाय इसके पीछे आएं और इसको समझने की कोशिश करें. इस अभिनेत्री का मानना है कि रचनात्मक लोग अपने कार्यों के माध्यम से समाज में अपना योगदान दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










