OMG! जितेंद्र के चचेरे भाई ने छठी मंजिल से कूदकर दे दी जान
मुंबई : बीते जमाने के मशहूर अभिनेता जितेंद्र के चचेरे भाई और साउथ की अभिनेत्री जयासुधा के पति नितिन कपूर ने मुंबई में मंगलवार को खुदकुशी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने छठी मंजिल के टेरेस से कूद कर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि अवसाद को लेकर उनका इलाज चल […]
मुंबई : बीते जमाने के मशहूर अभिनेता जितेंद्र के चचेरे भाई और साउथ की अभिनेत्री जयासुधा के पति नितिन कपूर ने मुंबई में मंगलवार को खुदकुशी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने छठी मंजिल के टेरेस से कूद कर अपनी जान दे दी.
बताया जा रहा है कि अवसाद को लेकर उनका इलाज चल रहा था. इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि 58 वर्षीय नितिन ने अंधेरी (पश्चिम) स्थित छह मंजिला इमारत की छत से दोपहर के वक्त छलांग लगायी जहां वे रहा करते थे.
पुलिस प्रवक्ता डीसीपी अशोक धुडे ने बताया कि जितेंद्र के रिश्ते के भाई नितिन पिछले 18 साल से बेरोजगार थे. उनका परिवार हैदराबाद में रहता है और वह अपनी बहन के घर में मुंबई में रहते थे. उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ साल से अवसाद में थे और फरवरी से एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. दुर्घटनावश मौत का एम मामला वरसोवा पुलिस थाना में दर्ज किया गया है. फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










