बोले सलमान- ‘सुल्तान'' के बाद वजन घटाने में छूट गये पसीने

Updated at : 12 Mar 2017 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
बोले सलमान- ‘सुल्तान'' के बाद वजन घटाने में छूट गये पसीने

मुंबई : फिल्म ‘सुल्तान’ में एक पहलवान की भूमिका निभाने के लिए वजन बढाने वाले अभिनेता सलमान खान को वजन घटाने में काफी मुश्किल हुई. वजन घटना उनके लिए तकलीफदेह रहा. आपको बता दें कि फिल्म में सलमान ने पहलवान सुल्तान का किरदार निभाया था. इसमें वह हरियाणा के युवा पहलवान से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म ‘सुल्तान’ में एक पहलवान की भूमिका निभाने के लिए वजन बढाने वाले अभिनेता सलमान खान को वजन घटाने में काफी मुश्किल हुई. वजन घटना उनके लिए तकलीफदेह रहा.

आपको बता दें कि फिल्म में सलमान ने पहलवान सुल्तान का किरदार निभाया था. इसमें वह हरियाणा के युवा पहलवान से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति के रुप में दिखे थे और इसके लिए उन्होंने कई किलोग्राम वजन बढाया था.

सलमान ने बीती रात यहां संवाददाताओं से कहा, कि वजन बढाना और फिर घटाना बेहद कष्टकारी है. मैं फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ और नृत्य पर आधारित एक फिल्म (रेमो डिसूजा की फिल्म) के लिए तैयारी कर रहा हूं. ‘सुल्तान’ में मेरा वजन 96 किलो था. मैंने 18-20 किलो वजन घटाया.

51 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार रात जी सिने अवार्ड्स कार्यक्रम में ये बातें कही. गौरतलब है कि सलमान की अगली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ इस साल जून में प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola