करण-कंगना के विवाद के बीच कूदे शेखर सुमन, बोले- उन्हें अपना मुंह बंद रखना चाहिए
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2017 12:47 PM
फिल्ममेकर करण जौहर और कंगना रनौत के बीच तनातनी सुर्खियां बटोर रही हैं. अगर आप इस मामले से अनजान हैं तो हम आपको बता देते हैं कि ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में कंगना ने शो के होस्ट करण जौहर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद फैलाने का आरोप लगाया था. कंगना ने करण को […]
फिल्ममेकर करण जौहर और कंगना रनौत के बीच तनातनी सुर्खियां बटोर रही हैं. अगर आप इस मामले से अनजान हैं तो हम आपको बता देते हैं कि ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में कंगना ने शो के होस्ट करण जौहर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद फैलाने का आरोप लगाया था.
कंगना ने करण को ‘मूवी माफिया’ का टैग भी दे दिया था. हालांकि यह बातचीत बेहद की अनौपचारिक तरीके से हुई लेकिन अब इसे लेकर गंभीरता से चर्चा हो रही है. अब दोनों के विवाद के बीच अभिनेता शेखर सुमन कूद पड़े हैं.
हाल ही में करण जौहर ने फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा से इंटरव्यू में कहा था कि अगर कंगना को फिल्म के इस माहौल से इतनी ही परेशानी है तो वह इंडस्ट्री छोड़ क्यों नहीं देतीं.’ करण के इस बयान के बाद कंगना की इसपर टिप्पणी आई कि बॉलीवुड करण के पिता द्वारा उन्हें दिया गया कोई स्टूडियो नहीं है जिसे वह अपने हिसाब से चला सकें.
अब शेखर सुमन ने एकबार फिर कंगना पर निशाना साधा है. उन्होंने एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए कहा, कंगना को अपना मुंह बंद रखना चाहिए. अच्छा होगा के उनकी जगह उनका काम बोले. अगल आप असफल रहे तो बेहतर होगा कि आप इसे स्वीकार करें.
उन्होंने आगे कहा कि यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार छत पर खड़े होकर चिल्लाएं और यह बताएं कि आपने क्या किया है. इससे अच्छा है कि आप अपना मुंह बंद कर लें.
इसके अलावा भी उन्होंने कंगना को लेकर कई बातें कही. इससे पहले भी शेखर सुमन ने ट्वीट कर कंगना को ‘कोकिन वाली अभिनेत्री’ कहा था. शेखर सुमन ने गुरुवार को एकबार फिर नाम लिखे बगैर ‘बुरे रवैये, बुरी फिल्में, बुरी एक्टिंग, बुरी इंग्लिश’ लिखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










