एश्वर्या राय बच्चन के पिता अस्पताल में भर्ती , अभिषेक ने मिलकर पूछा हाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2017 8:37 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एश्वर्या का प्रचार कार्य देखने वाले अधिकारी (पब्लिसिस्ट) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, एश्वर्या के पिता कृष्णराज राय को उपनगरीय बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पब्लिसिस्ट ने स्वास्थ्य संबंधी कोई ब्यौरा […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एश्वर्या का प्रचार कार्य देखने वाले अधिकारी (पब्लिसिस्ट) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, एश्वर्या के पिता कृष्णराज राय को उपनगरीय बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पब्लिसिस्ट ने स्वास्थ्य संबंधी कोई ब्यौरा नहीं दिया. यह भी नहीं बताया कि उन्हें क्या शिकायत थी और किस वजह से उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया है. एश्वर्या के पिता का हाल चाल लेने पति अभिषेक बच्चन अस्पताल पहुंचे. सूत्रों की मानें तो एश्वर्या के पिता को कोई गंभीर समस्या नहीं है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी.
एश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए एक और खबर है दोनों लंबे अरसे के बाद एक बार फिर साथ नजर आयेंगे. ‘‘गुलाब जामुन” फिल्म में दोनों एक साथ दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




