ePaper

कंगना की हमदर्दी बटोरने की कोशिशों से तंग आ गया हूं: करण जौहर

Updated at : 07 Mar 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
कंगना की हमदर्दी बटोरने की कोशिशों से तंग आ गया हूं: करण जौहर

लंदन: जानेमाने फिल्मकार करण जौहर ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा है कि कंगना हमदर्दी हासिल करने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं और बॉलीवुड पर खुद को आतंकित करने का आरोप लगा रही हैं. कंगना हाल ही में करण के टेलीविन शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आई थीं जिसमें […]

विज्ञापन

लंदन: जानेमाने फिल्मकार करण जौहर ने अभिनेत्री कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा है कि कंगना हमदर्दी हासिल करने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं और बॉलीवुड पर खुद को आतंकित करने का आरोप लगा रही हैं.

कंगना हाल ही में करण के टेलीविन शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने इस मशहूर फिल्मकार को ‘भाई-भतीजावाद का झंडा-बरदार’ करार दिया था. इसके अलावा उन्‍होंने करण को मूवी माफिया तक कह दिया था.

फिल्मकार ने ‘लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स’ में फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपडा के साथ बातचीत से कहा, ‘मैं कंगना की ओर से महिला और पीडिता वाला कार्ड खेलने से तंग का गया गया है. मैं तंग आ गया हूं.’

उन्होंने कहा, ‘आप हर समय इस तरह से पीडित नहीं हो सकते और यह दुखद कहानी नहीं सुना सकते कि आप को खराब बॉलीवुड ने आतंकित किया. अगर ऐसा है तो फिर छोड दीजिए.’

करण ने कहा कि वह कंगना की टिप्पणियों से सहमत नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इसे छोड़ दिया क्योंकि वह उनके विचार का सम्मान करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola