वरुण धवन को सलमान ने दी ये खास सलाह...

मुंबई: फिल्म ‘जुडवां’ के सीक्वल में सलमान खान की जगह लेने जा रहे अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि सुपरस्टार सलमान ने उन्हें अपने निर्देशक की बात सुनने और ओवर स्मार्ट नहीं बनने की सलाह दी है. वरुण इस फिल्म में डबल रोल में नजर आनेवाले हैं. वरुण ने कहा, ‘फिल्म ‘जुडवां 2′ के […]
मुंबई: फिल्म ‘जुडवां’ के सीक्वल में सलमान खान की जगह लेने जा रहे अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि सुपरस्टार सलमान ने उन्हें अपने निर्देशक की बात सुनने और ओवर स्मार्ट नहीं बनने की सलाह दी है. वरुण इस फिल्म में डबल रोल में नजर आनेवाले हैं.
वरुण ने कहा, ‘फिल्म ‘जुडवां 2′ के लिए सलमान खान ने मुझे सिर्फ एक सलाह दी है, ‘अपने पिता (निर्देशक डेविड धवन) की बात सुनो और ओवर स्मार्ट मत बनो.’ 29 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वर्ष 1997 में ‘‘जुडवां’ रिलीज हुई थी और उस समय वह बच्चा थे.
वरुण को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान सलमान से अपनी पहली मुलाकात याद है. उन्होंने कहा, ‘मुझे विशेष स्क्रीनिंग के दौरान थियेटर में ‘जुडवां’ देखना और सलमान खान से पहली बार मिलना याद है. इससे ज्यादा मुझे याद नहीं है क्योंकि मैं बच्चा था.’
फिल्म जुडवां में सलमान ने डबल रोल किया था. बता दें कि फिल्म में वरुण के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में होंगी. फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




