सलमान संग मनमुटाव की खबरों पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई समस्या नहीं...

आगरा: अभिनेता संजय दत्त ने सलमान खान के साथ मनमुटाव की खबरों को खारिज किया है. उन्होंने कहा है कि उनके और ‘सुल्तान’ स्टार के बीच सबकुछ ठीक है. खबरों के मुताबिक दत्त को वर्ड एसोसिएशन गेम में एक शब्द में सलमान खान के बारे में बताने को कहा गया था और उन्होंने इसके लिए […]
आगरा: अभिनेता संजय दत्त ने सलमान खान के साथ मनमुटाव की खबरों को खारिज किया है. उन्होंने कहा है कि उनके और ‘सुल्तान’ स्टार के बीच सबकुछ ठीक है.
खबरों के मुताबिक दत्त को वर्ड एसोसिएशन गेम में एक शब्द में सलमान खान के बारे में बताने को कहा गया था और उन्होंने इसके लिए ‘एरोंगेंट’ यानी अहंकारी शब्द का इस्तेमाल किया.
जब दत्त से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मेरे और सलमान के बीच मनमुटाव नहीं है और अहंकारी होने में कुछ भी गलत नहीं है. ‘अहंकारी’ बुरा शब्द नहीं है. यह एक भाव है. मैं अहंकारी हो सकता हूं और मैं प्यारा अहंकारी भी हो सकता हूं.’
दोनों ही अभिनेताओं ने ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों को अच्छा दोस्त माना जाता है. संजय दत्त इनदिनों आगरा में अपनी आनेवाली फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग के लिए आए हुए थे. इस फिल्म में अदिति राव हैदरी भी उनके साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




