ePaper

सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती: सोनम कपूर

Updated at : 04 Mar 2017 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती: सोनम कपूर

मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वो किसी तरह की सेंसरशिप में विश्वास नहीं करतीं और उनका मानना है कि जब व्यक्तिगत पसंद की बात हो तो किसी तरह की रोकटोक नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैं सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती.’ उन्‍होंने आगे कहा,’ हर किसी की अपनी पसंद होती है कि वो […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि वो किसी तरह की सेंसरशिप में विश्वास नहीं करतीं और उनका मानना है कि जब व्यक्तिगत पसंद की बात हो तो किसी तरह की रोकटोक नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैं सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ हर किसी की अपनी पसंद होती है कि वो बुर्का पहनें या बिकनी. यही बात धर्म, लैंगिक वरीयता, शिक्षा और शादी को लेकर उनकी पसंद पर भी लागू होती है.’

सेंसरशिप पर अपना नजरिया पूछे जाने पर उन्होंने बताया, ‘आप किसी पर जितनी रोकटोक लगाएंगे वो उतना ही ज्यादा बागी होता जाएगा.’ सोनम ने कहा कि हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के मुताबित जीने का अधिकार होना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘हम दुनिया में सबसे बडा लोकतंत्र हैं…इसलिए हर किसी को अपनी जिंदगी अपनी पसंद के हिसाब से जीने का अधिकार होना चाहिए.’ काम के मोर्चे पर 31 वर्षीया यह अभिनेत्री अपनी बहन की होम प्रोडक्शन ‘‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आएंगी.

फिल्‍म में उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी होंगी. इसके अलावा सोनम अक्षय कुमार के साथ आर बालकी की अगली फिल्म में भी दिखेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola