शाहिद के साथ कोई कहासुनी नहीं: कंगना रनौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2017 11:33 AM
मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘रंगून’ फिल्म के अपने साथी कलाकार शाहिद कपूर के साथ कहासुनी की खबरों को खारिज किया है. ऐसी खबर है कि शाहिद कपूर ने कहा है कि वह कंगना के साथ आगे कभी काम नहीं करना चाहते हैं. इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अभिनेत्री का कहना […]
मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘रंगून’ फिल्म के अपने साथी कलाकार शाहिद कपूर के साथ कहासुनी की खबरों को खारिज किया है. ऐसी खबर है कि शाहिद कपूर ने कहा है कि वह कंगना के साथ आगे कभी काम नहीं करना चाहते हैं.
इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अभिनेत्री का कहना था, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है. हम लोग बीती रात स्क्रीनिंग के समय साथ थे. उन्होंने ऐसा कुछ भी मुझसे नहीं कहा है.’ अभिनेत्री एक कार्यक्रम में बात कर रहीं थी. उन्हें नक्षत्र डायमंड ज्वेलरी का नया चेहरा बनाया गया है.
वाडिया मूवीटोन प्राइवेट लिमिटेड ने विशाल भारद्वाज पर उनकी फिल्म ‘हंटरवाली’ का मुख्य किरदार अपनी फिल्म में लेने का आरोप लगाया है. इस फिल्म में ऑस्ट्रेलिया की स्टंटवुमन मेरी इवान:फियरलेस नाडिया’ ने किरदार निभाया था.
कंगना का कहना है कि फिल्म में कोई भी ऐसा किरदार नहीं है जो वास्तविक जीवन पर आधारित हो. फिल्म में कंगना के अलावा शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिकाओं में भी हैं. फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










