बिपाशा ने ऐसे मनाया पति करण सिंह ग्रोवर का जन्मदिन, देखें तस्वीरें...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2017 12:22 PM
पिछले साल अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी करनेवाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में बिपाशा ने करण की बर्थडे प्लानिंग की तो आप समझ ही सकते हैं कि ये सेलीब्रेशन कितना प्यारा और डिफ्रेंट होगा. बिपाशा ने बीती रात को ही बर्थडे सेलीब्रेट किया जिसमें उन्होंने अपने कई […]
पिछले साल अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी करनेवाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में बिपाशा ने करण की बर्थडे प्लानिंग की तो आप समझ ही सकते हैं कि ये सेलीब्रेशन कितना प्यारा और डिफ्रेंट होगा.
बिपाशा ने बीती रात को ही बर्थडे सेलीब्रेट किया जिसमें उन्होंने अपने कई खास दोस्तों को बुलाया था. इस मौके पर एक और खास बात यह थी कि सभी लोग करण की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने हुए थे. लव बर्ड्स बिपाशा और करण भी बेहद क्यूट लग रहे थे.
https://www.instagram.com/p/BQ1Jjn6BTzj/
https://www.instagram.com/p/BQ1IhqrBZvG/
शादी के बाद करण का यह पहला बर्थडे है ऐसे में बिपाशा कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती. दोनों ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी. करण वैसे तो छोटे पर्दे का जाना-पहचाना नाम है. उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘अलोन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
https://www.instagram.com/p/BQ1FxVjB80P/
https://www.instagram.com/p/BQyWlvWBGE4/
‘अलोन’ में वे बिपाशा संग ही रोमांस करते नजर आये थे. इसके बाद से ही दोनों के प्यार की चर्चाएं होने लगी थी. दोनों ने कुछ दिनों तक अपने प्यार को छुपाय रखा. लेकिन फिर अचानक बिपाशा ने सबको चौंकाते हुए ऐलान किया कि वो करण संग शादी करने जा रही हैं.
करण ने अभिनेत्री श्रद्धा निगम से 2 दिसंबर 2008 में शादी की थी. 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने ‘दिल मिल गये’ की कोस्टार जेनिफर विगेंट से 9 अप्रैल 2012 को शादी कर ली. नवंबर 2014 में ऐसी खबरें आने लगी कि जेनिफर करण से अलग होना चाहती हैं और कुछ समय बाद दोनों ने एकदूसरे से तलाक ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










