कंगना संग मनमुटाव की खबरों पर बोले शाहिद कपूर,” ज्यादा तूल मत दो…”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: फिल्म ‘रंगून’ के दौरान इसके सह कलाकारों शाहिद कपूर और कंगना रनौत के बीच शीतयुद्ध की रिपोर्ट पर अभिनेता ने हंसते हुए कहा कि ‘सबकुछ ठीक है.’ विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘रंगून’ में शाहिद पहली बार पर्दे पर कंगना के साथ रोमांस करते दिखेंगे. इस तरह की अफवाहें थीं कि ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस […]
विज्ञापन
मुंबई: फिल्म ‘रंगून’ के दौरान इसके सह कलाकारों शाहिद कपूर और कंगना रनौत के बीच शीतयुद्ध की रिपोर्ट पर अभिनेता ने हंसते हुए कहा कि ‘सबकुछ ठीक है.’ विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘रंगून’ में शाहिद पहली बार पर्दे पर कंगना के साथ रोमांस करते दिखेंगे.
इस तरह की अफवाहें थीं कि ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक फिल्म के सेट पर दोनों साथ नहीं होते थे. रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है कि ‘कमीने’ के अभिनेता और ‘क्वीन’ की अभिनेत्री ने उन दोनों के बीच किसी तरह के मनमुटाव की खबरों से इनकार किया है.
बीती रात एक कार्यक्रम के दौरान यही बात पूछे जाने पर शाहिद ने कहा, ‘इसे हल्के में लो भाई… ज्यादा तूल मत दो… सबकुछ ठीक है.’ ‘रंगून’ में सैफ अली खान ने भी अभिनय किया है और यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ में कंगना मिस जूलिया का किरदार निभा रही हैं. वहीं शाहिद एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में हैं. फिल्म में सैफ अली खान भी हैं. कंगना फिलहाल फिल्म के प्रमोशन को लेकर व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










