ePaper

अपनी तीसरी फिल्‍म को लेकर वाणी कपूर ने कही ये बात...

Updated at : 04 Feb 2017 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी तीसरी फिल्‍म को लेकर वाणी कपूर ने कही ये बात...

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की पहली फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और दूसरी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के रिलीज के बीच तीन साल का अंतराल रहा लेकिन अदाकारा को उम्मीद है कि उनकी अगली फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने में इतना वक्त नहीं लेगी. 28 वर्षीया अभिनेत्री ने 2014 में तमिल फिल्म ‘आहा कल्याणम’ में भी काम […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की पहली फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और दूसरी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के रिलीज के बीच तीन साल का अंतराल रहा लेकिन अदाकारा को उम्मीद है कि उनकी अगली फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने में इतना वक्त नहीं लेगी.

28 वर्षीया अभिनेत्री ने 2014 में तमिल फिल्म ‘आहा कल्याणम’ में भी काम किया था और उन्होंने फिलहाल कोई अन्य फिल्म साइन नहीं की है. ‘बेफिक्रे’ में वाणी कपूर अभिनेता रणवीर सिंह संग नजर आई थी.

वाणी ने कहा, ‘मुझे वाकई उम्मीद है कि मेरी दूसरी और तीसरी फिल्म के बीच उतना अंतराल नहीं हो जितना मेरी पिछली फिल्मों के बीच था. मेरा यकीन संसार में बहुत सारी सकारात्मक उर्जा देने में है और अच्छा हो, इसकी उम्मीद है.’

अभिनेत्री की पिछली फिल्म आदित्य चोपडा ने निर्देशित की थी और जिसमें नायक रणवीर सिंह थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई थी लेकिन वाणी का मानना है कि फिल्म अपने वक्त से आगे की थी.

उन्होंने कहा, ‘मेरे ख्याल से इसे विपरीत समीक्षाएं मिलीं. ऐसे लोग हैं जिन्होंने एक दिन में इसे पांच बार देखा और ऐसे कुछ लोग हैं जो इससे जुडे. शायद इसने हमारी उम्मीदों के मुताबिक काम नहीं किया. मेरा मानना है कि यह अपने वक्त से आगे की है. लोग अभी इससे जुड नहीं सके हैं, लेकिन समय के साथ जुड सकते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola