जानें, क्यों सैफ-शाहिद की मूंछों से परेशान हुई कंगना रनौत ?

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ को लेकर खूब सूर्खियों बटोर रही हैं. हाल ही उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें अपने दोनों कोस्टार शाहिद कपूर और सैफ अली खान की मूंछों के कारण काफी परेशानी हुई. दरअसल कंगना ने एक लीडिंग वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में बताया कि […]
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ को लेकर खूब सूर्खियों बटोर रही हैं. हाल ही उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें अपने दोनों कोस्टार शाहिद कपूर और सैफ अली खान की मूंछों के कारण काफी परेशानी हुई.
दरअसल कंगना ने एक लीडिंग वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मूंछों की वजह से दोनों स्टार्स के साथ उन्हें किसिंग सीन फिल्माने में काफी दिक्कत हुई. कंगना ने कहा कि उन्हें शाहिद संग किसिंग सीन शूट करने में काफी परेशानी हुई.
कंगना ने ‘रंगून’ में सैफ और शाहिद दोनों के साथ रोमांस किया है. फिल्म के ट्रेलर में इसकी झलक देखने को मिली है जिसमें कंगना ने दोनों स्टार्स के साथ खुलकर इंटीमेट होती नजर आ रही हैं. कंगना ने इससे पहले किसी भी फिल्म में इतने बोल्ड सीन नहीं दिये हैं.
बता दें कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कंगना मिस जूलिया का किरदार प्ले कर रही हैं. इस फिल्म में वे रिवॉल्वर और हंटर चलाती नजर आ रही हैं. फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.
शाहिद इससे पहले विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म ‘हैदर’ में नजर आ चुके हैं. ‘हैदर’ ने कई पुरस्कार अपने नाम किये थे. वहीं कंगना, सैफ और शाहिद की तिकड़ी पहली बार इस फिल्म में नजर आ रही है. फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होनवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




