ePaper

APP के जरिये जवानों की मदद करेंगे अक्षय कुमार, गृह सचिव से की मुलाकात

Updated at : 28 Jan 2017 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
APP के जरिये जवानों की मदद करेंगे अक्षय कुमार, गृह सचिव से की मुलाकात

नयी दिल्ली: भारतीय सेना के जवानों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहनेवाले अक्षय कुमार शहीद जवानों के एक एप लेकर आ रहे हैं. अक्षय ने ट्विटर पर भी इसकी जानकारी दी थी. इसी सिलसिले में अक्षय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि से मुलाकात की. कहा जा रहा है अक्षय ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय सेना के जवानों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहनेवाले अक्षय कुमार शहीद जवानों के एक एप लेकर आ रहे हैं. अक्षय ने ट्विटर पर भी इसकी जानकारी दी थी. इसी सिलसिले में अक्षय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि से मुलाकात की.

कहा जा रहा है अक्षय ने केंद्रीय गृह सचिव के साथ अर्द्धसैनिक एवं पुलिस बलों के लाखों पुरुष एवं महिला कर्मियों को बेहतर प्रेरणादायी एवं वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. अक्षय ने महर्षि से उनके नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में मुलाकात की.

माना जाता है कि अक्षय कुमार ने गृह मंत्रालय के तहत आने वाले सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ एवं एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की.

अभिनेता ने हाल में सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक विचार साझा किया था जिसमें उन्होंने इस तरह के एक ऐसे मोबाइल ऐप को बनाने का सुझाव दिया था जिससे देश का कोई भी नागरिक देश के लिए अपना कर्तव्य निभाते हुए बलिदान करने वाले या फिर किसी अभियान में घायल होने वाले किसी सैनिक को वित्तीय या अन्य मदद दे सके.

माना जाता है कि बीएसएफ के महानिदेशक के के शर्मा ने भी मंत्रालय में कुमार से मुलाकात की है. हाथ मिलाने वाले और सेल्फी लेने वाले लोगों ने कुमार को घेर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola