पाकिस्तान में रिलीज होगी ‘काबिल'', स्क्रीनिंग के लिए NOC जारी किया
कराची: पाकिस्तान ने हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘काबिल” की स्क्रीनिंग के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किया है. फिल्म 25 जनवरी को भारत में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रितिक रोशन और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढने के बाद पाकिस्तान की सरकार द्वारा […]
कराची: पाकिस्तान ने हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘काबिल” की स्क्रीनिंग के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किया है. फिल्म 25 जनवरी को भारत में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रितिक रोशन और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढने के बाद पाकिस्तान की सरकार द्वारा भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाये जाने के चार महीने बाद देश में इस सप्ताहांत पर कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज होगी.
हम फिल्म्स के एक अधिकारी ने बताया कि हम अभी भी शाहरख खान और माहिरा खान अभिनीत फिल्म ‘रईस’ के लिए एनओसी जारी किये जाने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम एक बार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन सेंसर बोर्ड से मंजूरी प्रमाणपत्र मिल जाने के बाद शुक्रवार को ‘काबिल’ को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.’
पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग को लेकर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा गठित एक समिति की सिफारिश पर सरकार ने ‘काबिल’ के लिए एनओसी जारी किया था. इस संबंध में समिति ने इस सप्ताह प्रधानमंत्री के सचिवालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










