जानें, वडोदरा में‍ हुई ''दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना'' को लेकर क्‍या बोले शाहरुख खान ?

Updated at : 24 Jan 2017 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, वडोदरा में‍ हुई ''दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना'' को लेकर क्‍या बोले शाहरुख खान ?

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने वडोदरा स्टेशन पर हुये हादसे पर दुख जताते हुये इसे ‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे 51 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतक के परिवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने वडोदरा स्टेशन पर हुये हादसे पर दुख जताते हुये इसे ‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गये.

अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे 51 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं. शाहरुख की एक झलक पाने के लिए कल रात वडोदरा स्टेशन पर भीड बेकाबू हो गयी थी जिसमें एक व्यक्ति की दिल का दौरा पडने से मौत हो गयी.

वडोदरा के स्थानीय राजनीतिज्ञ फरहीद खान पठान की स्‍टेशन पर दिल का दौरा पडने से मृत्यु हो गई. मृतक एक महिला पत्रकार का रिश्तेदार था जो इसी ट्रेन से यात्रा कर रही थी और वह उससे मिलने आया था.

शाहरुख ने यहां हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कहा, ‘हमारी एक सहयोगी हमारे साथ यात्रा कर रही थीं. उनके एक करीबी वडोदरा में उनसे मिलने आये. उन्हें दिल का दौरा पडा. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हमने यह सोचकर यात्रा शुरू की थी कि सब एक साथ जाएंगे, एक-दूसरे के साथ समय गुजारेंगे लेकिन जब हमारी एक सहयोगी ने ऐसी यात्रा के दौरान अपने एक करीबी को खो दिया तो हम सब दुखी हो गये.’

शाहरुख ने कहा, ‘प्रत्येक व्यक्ति की ओर से तथा हम सभी की संवेदनाएं पीडित परिवार के साथ हैं. वह (सहयोगी) वहां पहुंच गयी हैं. मैंने उनसे बात की मुझे लगता है कि एक या आधे घंटे में अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहां परिवार के सदस्यों के साथ हमारे कुछ लोग हैं.’

अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ के प्रचार के लिए अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से कल रात वडोदरा स्टेशन पहुंचे अभिनेता शाहरुख खान को देखने के लिए वहां एकत्र भारी भीड बेकाबू हो गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गये.

फिल्म के प्रचार के सिलसिले में शाहरुख मुंबई से दिल्ली रवाना हुए थे. जब ट्रेन स्टेशन पर रकी तो भीड बेकाबू हो गयी और उनमें से कुछ लोग खिडकी के शीशे पीटने लगे. पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पडा.

शाहरुख से मिलने के लिए क्रिकेटर इरफान और यूसुफ पठान भी वडोदरा स्टेशन पर मौजूद थे. इस घटना के बावजूद बडी संख्या में लोग रतलाम और कोटा स्टेशन पहुंच गये. प्रशंसकों को काबू में करने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.

शाहरुख ‘रईस बाय रेल’ के प्रचार कार्यक्रम के तौर पर दिल्ली के लिए मुंबई सेन्ट्रल स्टेशन से सवार हुये थे. उनके साथ फिल्म के प्रोड्यूस रितेश सिद्धवानी, सनी लियोनी और निर्देशक राहुल ढोलकिया भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola