कौन है ये बच्चा, जिसे गले लगाकर रो पड़े सलमान खान!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बच्चों से बेहद लगाव है यह बात किसी से छुपी नहीं है. बच्चों के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है. ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी तो आपको याद होगा ही. अब सलमान मेटिन को लेकर आये हैं. ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी ने सबका दिल जीत लिया था. […]
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बच्चों से बेहद लगाव है यह बात किसी से छुपी नहीं है. बच्चों के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है. ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी तो आपको याद होगा ही. अब सलमान मेटिन को लेकर आये हैं.
‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी ने सबका दिल जीत लिया था. फिल्म की पूरी कहानी मुन्नी पर बेस्ड थी. तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए बजरंगी भाईजान मुन्नी को पाकिस्तान पहुंचाने जाता है. हाल ही में सलमान ने अपने ट्विटर पर मेटिन के साथ एक तस्वीर साझा की है.
Introducing Matin Rey Tangu pic.twitter.com/XLBD80Fu9F
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 23, 2017
सलमान ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा,’ इंट्रोड्यूसिंग मेटिन रे तांगु.’ दरअसल यह बच्चा सलमान का कोस्टार है जो उनकी आगामी फिल्म ‘ट्यबलाइट’ में नजर आनेवाला है. सलमान ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं.
Backed by Matin Rey Tangu pic.twitter.com/e64i4ynlFt
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 23, 2017
सलमान इस दूसरी तस्वीर में बेहद भावुक लग रहे हैं और इस बच्चे को अपने गले से लगाये वो अपने आंसू नहीं रोक पाये. इन तस्वीरों से यह साफ है कि सलमान की फिल्म एक संवेदनशील फिल्म भी होगी. फिल्म में चीनी अभिनेत्री झू झू भी मुख्य भूमिका में हैं.
बता दें कि सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




