बिग बी नहीं रणबीर कपूर कर सकते हैं ''कौन बनेगा करोड़पति'' को होस्ट!

टीवी के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर एक अकल्पनीय खबर आ रही हैं कि शो को अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि रणबीर कपूर होस्ट करेंगे. शो के एक सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था उसके बाद से इस शो को लगातार बिग बी होस्ट करते आ रहे हैं. एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के […]
टीवी के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर एक अकल्पनीय खबर आ रही हैं कि शो को अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि रणबीर कपूर होस्ट करेंगे. शो के एक सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था उसके बाद से इस शो को लगातार बिग बी होस्ट करते आ रहे हैं.
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के अनुसार टीवी शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ के अगले सीजन के होस्ट को चेंज किया जा सकता है. इस बार होस्ट की जिम्मेदारी रणबीर कपूर को मिल सकती है. हालांकि इस बारे में अभी तक किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
बिग बी या रणबीर कपूर की ओर से कोई बयान नहीं आया है. हालांकि बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है. बता दें कि पिछले 9 सीजन में सिर्फ तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था, उसके बाद से लगातार बिग बी इस शो को होस्ट करते आये हैं.
बता दें कि रणबीर अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के रिलीज होने के बाद, संजय दत्त की बायोपिक फिल्म की शूटिंग करेंगे. वहीं अमिताभ बच्चन ‘सरकार 3’ के बाद आमिर खान संग ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग करेंगे. इसके बाद वे ‘आंखें 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




