ePaper

''दबंग'' की तरह कोर्ट पहुंचे सलमान और ''सुल्तान'' की तरह हुए रवाना

Updated at : 18 Jan 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
''दबंग'' की तरह कोर्ट पहुंचे सलमान और ''सुल्तान'' की तरह हुए रवाना

जोधपुर : जोधपुर कोर्ट के सामने गाड़ी रूकी जिसकी ओर मीडिया और और फैंस दौड़े… गाड़ी से एक शख्‍स सफेद शर्ट पहने हुआ निकला… ‘जी हां’ यह शख्‍स कोई और नहीं बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान थे जिसे शेरा और उसके उसके साथी अपनी कस्टडी में लेकर बढ रहे थे… कोर्ट के अंदर जाते वक्त […]

विज्ञापन

जोधपुर : जोधपुर कोर्ट के सामने गाड़ी रूकी जिसकी ओर मीडिया और और फैंस दौड़े… गाड़ी से एक शख्‍स सफेद शर्ट पहने हुआ निकला… ‘जी हां’ यह शख्‍स कोई और नहीं बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान थे जिसे शेरा और उसके उसके साथी अपनी कस्टडी में लेकर बढ रहे थे…

कोर्ट के अंदर जाते वक्त फैंस सलमान…सलमान चिल्ला रहे थे… सलमान ने किसी को नाराज नहीं किया और मुस्कुराते हुए कोर्ट की ओर बढे हालांकि उनके चेहरे पर शिकन साफ तौर पर देखी जा सकती थी. कोर्ट में पहुंचने के बाद जज ने उनसे पूछा आप कौन… जिसका जवाब उन्होंने दिया मैं सलमान खान… इसके बाद केवल कुछ मिनटों की सुनवाई चलती है और डेढ लाईन का फैसला आता है.

अपने डेढ लाईन के फैसले में जज कहते हैं आपको मामले में बरी किया जाता है…फैसला आते ही सलमान की बहन अलवीरा अपने चेहरे पर हाथ रखती है और उनकी ओर सकून भरी निगाहों से देखती है. दोनों भाई-बहन एक दूसरे को गले लगाते हैं फिर साथ में कोर्ट के बाहर बाते हैं…. अलवीरा को सलमान लकी मानते हैं इसलिए कठिन वक्त में अलवीरा भी उनके साथ हमेशा नजर आती है.

कोर्ट के बाहर आकर सलमान खान फिल्‍म ‘सुल्तान’ की तरह दिखाई देते हैं. वे फैंस की ओर हाथ दिखाते हैं और उनका अभिनंदन करते हैं फिर वे अपनी सफेद कार में बैठकर वापस लौट जाते हैं. कोर्ट में वे कुछ लोगों को ऑटोग्राफ भी देते नजर आए. मुंबई में भी सुबह से सलमान खान के घर के बाहर समर्थक जमे हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola