...और जब रणवीर सिंह ने बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति से उतर जाने को कहा!

Updated:
विज्ञापन

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने मोटरसाइकिल पर पीछे बिना हेलमेट के बैठे एक व्यक्ति को उतर जाने को कहकर यह संदेश दिया कि आप लोगों को जो उपदेश देते हैं, उसका खुद ही अमल कीजिए. यह व्यक्ति यातायात नियमों के बारे में जागरुकता फैलाने के […]

विज्ञापन

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने मोटरसाइकिल पर पीछे बिना हेलमेट के बैठे एक व्यक्ति को उतर जाने को कहकर यह संदेश दिया कि आप लोगों को जो उपदेश देते हैं, उसका खुद ही अमल कीजिए.

यह व्यक्ति यातायात नियमों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए आयोजित बाक रैली का हिस्सा था. ठाणे आरटीओ से यह रैली शुरू होने के दौरान रणवीर ने पाया कि एक मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना है. तब वह उसके पास गए और उससे कहा कि वह बिना हेलमेट के रैली में भाग नहीं ले सकता और इस तरह, उन्होंने उसे बाइक से उतरवाया.

इससे पहले युवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने उनसे यातायात नियमों का कडाई से पालन करने का आह्वान किया और उन्होंने लापरवाही के कई उदाहरण दिए जिनकी वजह से लोगों की जान चली गयी.

संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने सडक हादसे और उनके फलस्वरुप होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए कडाई से सडक अनुशासन का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola