ePaper

ट्यूबलाइट में दिखेंगे ओम पुरी, निर्देशक कबीर ने कहा, खुशी है कि उनके साथ काम किया

Updated at : 06 Jan 2017 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
ट्यूबलाइट में दिखेंगे ओम पुरी, निर्देशक कबीर ने कहा, खुशी है कि उनके साथ काम किया

मुंबई : अभिनेता ओम पुरी अगले साल सलमान खान अभिनीत और कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में नजर आएंगे। आज पुरी का निधन हो गया.कबीर खान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने पुरी के साथ काम किया. उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत प्रतिभावान अभिनेता थे जो कोई भूमिका निभा सकते थे. हम खुश हैं […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता ओम पुरी अगले साल सलमान खान अभिनीत और कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में नजर आएंगे। आज पुरी का निधन हो गया.कबीर खान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने पुरी के साथ काम किया.

उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत प्रतिभावान अभिनेता थे जो कोई भूमिका निभा सकते थे. हम खुश हैं कि वह ‘ट्यूबलाइट’ में हैं. उनका अच्छी, सकारात्मक भूमिका है. यह ‘बजरंगी भाईजान’ की तरह की छोटी भूमिका नहीं होगी.” कबीर ने इस फिल्म में पुरी की भूमिका के बारे में ब्यौरा नहीं दिया.
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि पुरी के निधन से उनको बहुत दुख पहुंचा है. वह आगे ‘मंटो’ फिल्म में उनके साथ काम करने वाले थे. नवाज ने कहा, ‘‘हम ओम साहब के साथ शूटिंग करने वाले थे. वह न्यायाधीश की भूमिका में थे और मैं मंटो की भूमिका निभा रहा हूं….उनके निधन से हमारे उद्योग को बहुत क्षति हुई है.” दक्षिणी भारतीय कलाकारों की संस्था ‘नंदीगर संगम’ ने भी पुरी के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि भारतीय फिल्म उद्योग ने एक स्तंभ खो दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola