अर्जुन रामपाल की एक आंख में लगी चोट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Updated at : 04 Jan 2017 1:08 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता अर्जुन रामपाल के फैंस के लिए बुरी खबर है. अर्जुन की एक आंख में चोट लग गयी है और उनका कहना है कि आंख पर पट्टी लगी होने के कारण उन्हें देखने में दिक्कत हो रही है. ‘कहानी 2′ के अभिनेता ने कहा कि चोट मामूली है और वह अब ठीक हैं. अर्जुन […]
विज्ञापन
मुंबई: अभिनेता अर्जुन रामपाल के फैंस के लिए बुरी खबर है. अर्जुन की एक आंख में चोट लग गयी है और उनका कहना है कि आंख पर पट्टी लगी होने के कारण उन्हें देखने में दिक्कत हो रही है. ‘कहानी 2′ के अभिनेता ने कहा कि चोट मामूली है और वह अब ठीक हैं.
अर्जुन ने तस्वीर साझा करने के सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘अब मुझे पता चल गया कि एक आंख पर पट्टी लगाने वाले समुद्री डाकू दुनिया कैसे देखते होंगे. आंख में मामूली चोट है. यह इतनी गंभीर नहीं है जितनी दिख रहा है. केवल एक आंख से देखने के कारण दिक्कत आ रही है.’
https://www.instagram.com/p/BOzVOZgg0S9/
अर्जुन आखिरी बार विद्या बालन अभिनीत ‘कहानी 2′ में नजर आए थे और वह अपनी नई फिल्म ‘डैडी’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं जो गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की जिंदगी पर आधारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




