ePaper

बेंगलुरु में छेड़छाड़: सलीम खान ने पीएम मोदी से कड़ा कदम उठाने की अपील की

Updated at : 04 Jan 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
बेंगलुरु में छेड़छाड़: सलीम खान ने पीएम मोदी से कड़ा कदम उठाने की अपील की

मुंबई: पटकथा लेखक सलीम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेंगलुरु में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बड़े पैमाने पर हुई छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए इस संबंध में फौरन कदम उठाने का अनुरोध किया है. सलीम ने इन घटनाओं पर रोष प्रकट करते हुए इन्हें शर्मनाक करार दिया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘माननीय […]

विज्ञापन

मुंबई: पटकथा लेखक सलीम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेंगलुरु में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बड़े पैमाने पर हुई छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए इस संबंध में फौरन कदम उठाने का अनुरोध किया है. सलीम ने इन घटनाओं पर रोष प्रकट करते हुए इन्हें शर्मनाक करार दिया.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई आप कई बार कह चुके हैं कि भारत के युवा देश को आगे ले जाएंगे. बेंगलुरु में युवाओं ने जो कुछ किया वह शर्मनाक है. ऐसी हरकतें हर जगह बार बार हो रही है. हम भी कभी युवा थे लेकिन ऐसी चीजें कभी नहीं हुई.’

खान ने एक और ट्वीट में लिखा, ‘‘नरेन्द्र भाई युवाओं की शक्ति दोधारी है यह किसी भी ओर जा सकती है. आपको इसका फौरन हल करने की जरुरत है.’

यह कथित घटना शनिवार को ब्रिगेड रोड और एमजी रोड के जंक्शन और उसके आसपास के इलाके में हुई. नववर्ष मनाने के लिए वहां हजारों की संख्या में लोग एकत्र थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नववर्ष की पूर्व संध्या का जश्न मनाने आई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई और भद्दी फब्तियां कसी गईं. शहर के आलीशान इलाके में यह घटना ऐसे समय में हुई जब वहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात करने का दावा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola