ePaper

बीएमसी ने तोड़ ही दिया अर्जुन कपूर के घर की छत पर बना जिम

Updated at : 03 Jan 2017 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
बीएमसी ने तोड़ ही दिया अर्जुन कपूर के घर की छत पर बना जिम

अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिट रहना पसंद करते हैं और जिम को अच्‍छा-खासा समय देते हैं. लेकिन उनके फैंस को सुनकर झटका लगेगा कि बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम ने उनके जिम का गिरा दिया है. बता दें कि अर्जुन मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रहेजा आर्किड में रहते हैं. दरअसल, पिछले हफ्ते बीएमसी […]

विज्ञापन

अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी फिट रहना पसंद करते हैं और जिम को अच्‍छा-खासा समय देते हैं. लेकिन उनके फैंस को सुनकर झटका लगेगा कि बीएमसी यानी बृहन्मुंबई नगर निगम ने उनके जिम का गिरा दिया है. बता दें कि अर्जुन मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रहेजा आर्किड में रहते हैं.

दरअसल, पिछले हफ्ते बीएमसी को ऐसी सूचना मिली थी कि अर्जुन कपूर ने अपनी बिल्डिंग की टेरेस पर अवैध निर्माण कर एक कमरा बनाया है. इसके लिए उन्‍होंने ऑथोरिटी से अनुमति भी नहीं ली है. ऐसे में जैसी की बीएमसी का इस बात की जानकारी मिली, अधिकारियों ने उन्‍हें नोटिस भेज दिया.

नोटिस के अनुसार अगर अर्जुन कपूर अगले हफ्ते तक इस कमरे को नहीं तोड़ते हैं तो बीएमसी खुद जाकर कारवाई करेगी. लेकिन कई नोटिस भेजने के बाद भी अर्जुन कपूर ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. ऐसे में बीएमसी वालों से जाकर उनका जिम गिरा दिया. खबरों के अनुसार अर्जुन के गैरकानूनी ढंग से बनाये गये इस जिम की शिकायत किसी एक्ट‍िविस्ट ने की थी.

हालांकि इस बारे में अर्जुन की ओर से कोई बयान नहीं आया है. वहीं बीएमसी के असिस्टेंट म्यूनिसिपल कमिशनर ऑफ के (पश्चिम) वार्ड के पराग मसुरकर ने बताया कि गैरकानूनी ढंग से टेरेस पर बनाये गये जिम को हमने गिरा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola