''कॉफी विद डी'' के निर्माता-निर्देशक को मिली छोटा शकील की धमकी, शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: आगामी फिल्म ‘कॉफी विद डी’ के निर्माता-निर्देशक ने एक शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उन्हें छोटा शकील के कार्यालय से कॉल कर धमकाया जा रहा कि फिल्म से वो उन दृश्यों को हटा दें, जिसमें दाउद इब्राहिम को ‘गलत’ तरीके से दिखाया गया है. शिकायत में यह भी कहा गया कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आगामी फिल्म ‘कॉफी विद डी’ के निर्माता-निर्देशक ने एक शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उन्हें छोटा शकील के कार्यालय से कॉल कर धमकाया जा रहा कि फिल्म से वो उन दृश्यों को हटा दें, जिसमें दाउद इब्राहिम को ‘गलत’ तरीके से दिखाया गया है.

शिकायत में यह भी कहा गया कि फिल्म का प्रोमो सामने आने के बाद से उन्हें छोटा शकील के दफ्तर से कॉल कर धमकी दी जा रही है कि या तो दाउद इब्राहिम का मजाक उडाए जाने वाले दृश्य हटा दें या फिल्म को रिलीज न करें. लेखक-निर्देशक विशाल मिश्रा और निर्माता विनोद रमानी आज डीसीपी (नयी दिल्ली) बी के सिंह के कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत दी.

पुलिस ने कहा कि शिकायत पर गौर किया जा रहा है. मुंबई में रहने के बावजूद दिल्ली में शिकायत दर्ज कराने की वजह के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, ‘सबसे पहले कॉल तब आयी जब हम दिल्ली में थे. इसके बाद दुबई वाले नंबर और एक इंटरनेट नंबर से कॉल आयी जिसमें हमसे फिल्म को रिलीज नहीं करने या उस दृश्य को हटाने को कहा गया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola