मुझे पुराने जमाने का रोमांस पसंद है: श्रुति हासन

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि उन्हें पुराने जमाने का रोमांस आकर्षित करता है. यह कुछ ऐसा है जिससे इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली आज की पीढी वंचित है. अभिनेत्री ने अपने पिता (कमल हासन) से हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने उन्हें बताया था कि प्यार सेल […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि उन्हें पुराने जमाने का रोमांस आकर्षित करता है. यह कुछ ऐसा है जिससे इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली आज की पीढी वंचित है.

अभिनेत्री ने अपने पिता (कमल हासन) से हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने उन्हें बताया था कि प्यार सेल फोन के स्क्रीन से बाहर पनपता है. यह रोमांस की सादगी ही थी जिसने इस 28 वर्षीया अभिनेत्री को आने वाली फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ का हिस्सा बनने के लिए आकर्षित किया.

उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पिता से बात कर रही थी और उन्होंने मुझसे कहा कि आधी प्रेम कहानियां तो इसलिए हो पाई क्योंकि हम व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं करते थे और वाकई में मिलते तथा बात करते थे.’

अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे पुराने दिनों को याद करना अच्छा लगता है. रोमांस के बारे में मेरे ख्याल पुराने स्कूल वाले हैं. मुझे ‘बहन होगी तेरी’ में मौजूद बातें अच्छी लगीं. इस फिल्म की ताजगी और सादगी बेहतर है. मुझे रोमांटिक कॉमेडी पसंद है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola