ePaper

काजोल और धनुष की पहली तमिल फिल्‍म ‘VIP 2'' का पहला पोस्टर रिलीज

Updated at : 02 Jan 2017 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
काजोल और धनुष की पहली तमिल फिल्‍म ‘VIP 2'' का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई: दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर काजोल और धनुष अभिनीत फिल्म ‘वीआईपी 2′ का पहला पोस्टर साझा किया है. 32 वर्षीया फिल्मकार ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया. पोस्‍टर में काजोल और धनुष आमने-सामने खड़े हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि जैसा कि पुराना साल खत्म […]

विज्ञापन

मुंबई: दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर काजोल और धनुष अभिनीत फिल्म ‘वीआईपी 2′ का पहला पोस्टर साझा किया है. 32 वर्षीया फिल्मकार ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया. पोस्‍टर में काजोल और धनुष आमने-सामने खड़े हैं.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि जैसा कि पुराना साल खत्म हो गया है और नया साल शुरु हो गया है… तो यहां धनुष के सभी प्रशंसकों के लिए मेरी तरफ से यह उपहार. ‘वीआईपी 2′. फिल्म का पहला पोस्टर.

फिल्म ‘वीआईपी’ की इस सिक्वल का काजोल भी हिस्सा होंगी और फिल्म का सह-निर्माण धनुष की ‘वंडरबार फिल्म्स’ करेगी. इस फिल्म से अभिनेत्री दो दशक बाद तमिल फिल्म उद्योग में वापसी करेंगी. इसके अलावा उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर धनुष और सौंदर्या के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की.

काजोल (42) ने लिखा, ‘आखिरकार पहले दिन का फोटोशूट हुआ. 20 साल बाद तमिल फिल्म में वापसी कर रही हूं. नई टीम है.’ इसे पहले उन्होंने प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी अभिनीत फिल्म ‘मिनसारा कनावु’ में अभिनय किया था. सौंदर्या की बडी बहन के पति धनुष (33) ने उनके साथ हमेशा बने रहने के लिए सौंदर्या का शुक्रिया अदा किया.

उन्होंने कहा, ‘शुक्रिया सौंदर्या. यह बेहद प्यारा संकेत है. ‘वीआईपी 2′. मेरे साथ हमेशा बने रहने के लिए आप सभी का शुक्रिया. आप सभी को प्यार.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola