ePaper

ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी संग जल्‍द सगाई कर सकती हैं सोनाक्षी सिन्‍हा, नाराज हैं पेरेंट्स...!

Updated at : 30 Dec 2016 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी संग जल्‍द सगाई कर सकती हैं सोनाक्षी सिन्‍हा, नाराज हैं पेरेंट्स...!

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा इस साल अपनी फिल्‍मों को लेकर तो चर्चा में रहीं ही, इसके अलावा भी उन्‍होंने अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर खूब चर्चा बटोरी. अब खबरें आ रही है कि सोनाक्षी अगले साल फरवरी तक अपने ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह से सगाई कर सकती हैं. पिछले काफी समय से सोनाक्षी और बंटी की […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा इस साल अपनी फिल्‍मों को लेकर तो चर्चा में रहीं ही, इसके अलावा भी उन्‍होंने अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर खूब चर्चा बटोरी. अब खबरें आ रही है कि सोनाक्षी अगले साल फरवरी तक अपने ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह से सगाई कर सकती हैं.

पिछले काफी समय से सोनाक्षी और बंटी की डेटिंग की खबरें आ रही है. कई बार बंटी को सोनाक्षी की फैमिली के साथ देखा गया है. लेकिन बंटी और सोनाक्षी के रिलेशनशिप से सोना की फैमिली खुश नहीं है. इसकी वजह है कि बंटी की एक बार शादी हो चुकी है और उनका तलाक भी हो चुका है. दोनों की उम्र के बीच काफी फासला भी है.

पिछले कुछ महीनों से सोनाक्षी और बंटी की नजदीकियां बढ़ गई है. दोनों को कई बार हैंगआउट करते हुए देखा जा चुका है. उस वक्‍त भी दोनों की सगाई की खबरों ने जोर पकड़ा था. वहीं जब सोनाक्षी से जब एक इंटरव्‍यू में इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा,’ आपको मेरी उंगली में कोई रिंग दिखती है क्‍या? नहीं ना! फिर? क्‍या इससे आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया.

सोनाक्षी और बंटी की डेटिंग की खबरें 2012 से आनी शुरू हुई थी. बता दें कि बंटी, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्‍नी सीमा खान के भाई हैं. बंटी इससे पहले कथित तौर पर सुष्मित सेन, दीया मिर्जा और नेहा धूपिया को डेट कर चुके हैं. बंटी ने अंबिका चौहान से शादी की थी, जिसमें सलमान भी शामिल हुए थे. लेकिन यह शादी 4 साल बाद टूट गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola