क्या फरहान के घर से श्रद्धा को घसीटते हुए घर ले गए शक्ति कपूर ?

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर का प्यार परवान चढ चुका है लेकिन ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. मीडिया में चल रही खबर के अनुसार श्रद्धा कपूर अपने बोरिया-बिस्तर के साथ फरहान के घर पहुंच गई जिसके बाद पिता शक्ति कपूर नाराज हो गए और उन्होंने अपना आपा खो दिया. इस संबंध […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर का प्यार परवान चढ चुका है लेकिन ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. मीडिया में चल रही खबर के अनुसार श्रद्धा कपूर अपने बोरिया-बिस्तर के साथ फरहान के घर पहुंच गई जिसके बाद पिता शक्ति कपूर नाराज हो गए और उन्होंने अपना आपा खो दिया. इस संबंध में अग्रेजी वेबसाईट Spotboy ने खबर दी है.

इस खबर के प्रकाश में आने के बाद सब सकते में हैं. शायद आप भी खबर सुनकर चौंक गए होंगे लेकिन आगे का वाक्या और चौंकाने वाला है. ‘जी हां’ इस खबर के बाद पिता शक्ति कपूर फरहान के घर पहुंचे और डोर बेल बजाया. दरवाजा बेटी श्रद्धा ने खोला… दरवाजा खोलने के बाद श्रद्धा चौंक गई क्योंकि उनके पिता के साथ उनकी मौसी भी उनके साथ थीं. यहां बता दें कि अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी शक्ति कपूर की पत्नी की बहन है. इस हिसाब से कोल्हापुरी श्रद्धा की मौसी हुई.

दरवाजा खोलने के बाद श्रद्धा ने अपने पिता की लाल आंखों को देखा और डर गई. वे चाहते थे कि लिव-इन रिलेशन खत्म करके श्रद्धा अपने घर चले लेकिन श्रद्धा को यह मंजूर नहीं हुआ जिसके बाद शक्ति कपूर बलपूर्वक श्रद्धा को अपने घर ले गए.

आपको बता दें कि फरहान और श्रद्धा कपूर की खूबसूरत जोड़ी फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में हाल में ही नजर आई थी. इससे पहले ही दोनों के प्यार के चर्चे मीडिया में होने लगे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola