ePaper

पाकिस्तान में जल्द रिलीज होगी ‘दंगल''

Updated at : 27 Dec 2016 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में जल्द रिलीज होगी ‘दंगल''

कराची: आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ के स्थानीय कारोबारी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से देश में इसके रिलीज की औपचारिक मंजूरी मिलने की आशा कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म की जल्द ही स्क्रीनिंग होगी. फिल्‍म भारत में 23 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक […]

विज्ञापन

कराची: आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ के स्थानीय कारोबारी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से देश में इसके रिलीज की औपचारिक मंजूरी मिलने की आशा कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म की जल्द ही स्क्रीनिंग होगी. फिल्‍म भारत में 23 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है.

पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सूचना, प्रसारण एवं राष्ट्रीय धरोहर मंत्रालय ने वाणिज्य मंत्रालय के साथ शरीफ को एक आधिकारिक समीक्षा भेज कर पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज के लिए उनकी इजाजत मांगी है. स्थानीय वितरकों ने भारतीय मीडिया में आई इन खबरों को झूठी बताया है कि पाकिस्तान में यह फिल्म रिलीज नहीं होगी.

उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग में एक हफ्ते की देर हो सकती है. जियो फिल्म्स के मोहम्मद नासिर ने बताया कि ये झूठी खबरें हैं. हां, पाकिस्तान में फिल्म के रिलीज में बाधाओं का सामना किया जा रहा है लेकिन हमने अब तक आस नहीं खोई है. फिल्म में एक हफ्ता देर हो सकती है लेकिन अब तक कोई आखिरी फैसला नहीं किया गया है.

मंत्रालय में मौजूद एक सूत्र ने बताया कि अब सिर्फ प्रधानमंत्री ही चीजों को आगे बढा सकते हैं. पाकिस्तान फिल्म एग्जीबीटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरैब लशारी ने बताया कि वे भी प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वह साफ कर देना चाहते हैं कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर कोई प्रतिबंध नहीं है क्योंकि सरकार ने कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola