दंगल ने तीन दिनों में 100 करोड रुपये से अधिक का कारोबार किया

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : आमिर खान अभिनीत ‘दंगल’ ने रिलीज के तीन दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया हालांकि सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ से यह पीछे रह गई दिखाई देती है. ‘दंगल’ ने अपने रिलीज के पहले दिन देश भर में 29.78 करोड रुपये का कारोबार […]

विज्ञापन

मुंबई : आमिर खान अभिनीत ‘दंगल’ ने रिलीज के तीन दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया हालांकि सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ से यह पीछे रह गई दिखाई देती है. ‘दंगल’ ने अपने रिलीज के पहले दिन देश भर में 29.78 करोड रुपये का कारोबार किया, जबकि छह जुलाई को ईद के मौके पर रिलीज हुई ‘सुल्तान’ ने पहले दिन ही 36.54 करोड रुपये की कमाई की थी.

आमिर खान की फिल्म के निर्माताओं की ओर से जारी बयान के अनुसार ‘दंगल’ ने तीन दिनों में 106.95 करोड रुपये का कारोबार किया है. इसमें तमिल और तेलुगू भाषा में डब संस्करण का 1.07 करोड रुपये का कारोबार भी शामिल है.
नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर ने पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार अदा किया है, हालांकि सलमान ने अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ में एक काल्पनिक पात्र की भूमिका निभाई थी. ‘सुल्तान’ ने अपने पहले सप्ताहांत :पांच दिनों का: में 180 करोड रुपये कमाए थे और इसने दुनिया भर में कुल 584.25 करोड रुपये का कारोबार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola