बॉलीवुड संगीतकार साजिद-वाजिद BJP में शामिल

Published at :26 Dec 2016 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड संगीतकार साजिद-वाजिद BJP में शामिल

मुंबई: बॉलीवुड संगीतकार साजिद और वाजिद अली ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की युवा शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दोनों पार्टी में शामिल हुए. फड़णवीस ने कार्यक्रम में कहा कि अटल जी ने राष्ट्र […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड संगीतकार साजिद और वाजिद अली ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की युवा शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दोनों पार्टी में शामिल हुए.

फड़णवीस ने कार्यक्रम में कहा कि अटल जी ने राष्ट्र की क्षमताओं को बढाने के लिए जीवन भर काम किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अटल जी के सपनों को महज पूरा भर कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि वह यहां मौजूद हर युवक से 10 लोगों को कैशलेस लेनदेन सिखाने और अटल जी के भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के सपने को पूरा करने की अपील करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola