ePaper

‘‘दंगल'''' छत्तीसगढ़ में टैक्‍स फ्री

Updated at : 25 Dec 2016 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
‘‘दंगल'''' छत्तीसगढ़ में टैक्‍स फ्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आमिर खान की फिल्म दंगल को राज्य में मनोरंजन कर से छूट देने का फैसला किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हिन्दी फीचर फिल्म दंगल को राज्य में मनोरंजन शुल्क से छह महीने के लिए छूट देने की घोषणा की है. उनके निर्देश पर वाणिज्यिक-कर […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आमिर खान की फिल्म दंगल को राज्य में मनोरंजन कर से छूट देने का फैसला किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हिन्दी फीचर फिल्म दंगल को राज्य में मनोरंजन शुल्क से छह महीने के लिए छूट देने की घोषणा की है. उनके निर्देश पर वाणिज्यिक-कर (आबकारी) विभाग ने यहां मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी है.

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार इस फीचर फिल्म को राज्य के सिनेमा घरों में प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ मनोरंजन शुल्क तथा विज्ञापन-कर अधिनियम 1936 के प्रावधानों के तहत छह महीने के लिए छूट दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola