ePaper

अनुपम खेर की 500वीं फिल्म का सनडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

Updated at : 25 Dec 2016 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
अनुपम खेर की 500वीं फिल्म का सनडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

मुंबई : जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर की 500वीं फिल्म ‘द बिग सिक’ का 20 जनवरी को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा. माइकल शोवाल्टर निर्देशित फिल्म एक अमेरिकी रोमांटिक हास्य फिल्म है जिसमें ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री होली हंटर, पाकिस्तानी-अमेरिकी हास्य कलाकार कुमैल नंजियानी और अभिनेता जोए कजान तथा रे रोमानो हैं. 61 […]

विज्ञापन

मुंबई : जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर की 500वीं फिल्म ‘द बिग सिक’ का 20 जनवरी को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा.

माइकल शोवाल्टर निर्देशित फिल्म एक अमेरिकी रोमांटिक हास्य फिल्म है जिसमें ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री होली हंटर, पाकिस्तानी-अमेरिकी हास्य कलाकार कुमैल नंजियानी और अभिनेता जोए कजान तथा रे रोमानो हैं. 61 वर्षीय अनुपम ने ट्विटर पर यह खबर साझा करते हुए कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा होने पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी 500वीं फिल्म द बिग सिक को सनडांस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुना गया है. एक क्लर्क के बेटे के लिए जीवन का सबसे अच्छा तोहफा.” एक दूसरे पोस्ट में अभिनेता खेर ने फिल्म के निर्माताओं…जड अपेटो और बैरी मेंडेल का शुक्रिया अदा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola