ePaper

क्या दंगल देखकर युवक ने मौत को लगा लिया गले ?

Updated at : 25 Dec 2016 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
क्या दंगल देखकर युवक ने मौत को लगा लिया गले ?

भोपाल : आमिर खान की फिल्म दंगल देखकर घर लौटे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक युवक ने मौत को गले लगा लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने जहर पीकर खुदकुशी की हालांकि खुदकुशी करने की वजह का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है. मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच […]

विज्ञापन

भोपाल : आमिर खान की फिल्म दंगल देखकर घर लौटे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक युवक ने मौत को गले लगा लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने जहर पीकर खुदकुशी की हालांकि खुदकुशी करने की वजह का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है.

मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू दी है. खबर है कि खजूरी सड़क इलाके के खार खैरी में रहने वाला 25 साल का युवक विनोद ठाकुर बीते शुक्रवार को दंगल फिल्म देखने गया था. उसके साथ अन्य दोस्त भी थे. युवक तीन से छह बजे का शो देखकर घर लौटा था.

परिजनों ने इस संबंध में जानकारी दी कि रात को नौ बजे उसने अचानक जहर पी लिया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन आनन-फानन में युवक को बैरागढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया.

परिजनों ने युवक को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाए होशंगाबाद रोड स्थित नोबल अस्पताल ले जाना बेहत्तर समझा लेकिन वहां इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया.

अस्पताल से प्राप्त जानकारी के आधार पर भोपाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण युवक के आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. परिजनों के बयान से भी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola