देखें, दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्‍म ''xXx'' का नया पोस्‍टर, दिखा अलग अंदाज...

Updated:
विज्ञापन

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी आगामी पहली हॉलीवुउ फिल्‍म ‘xXx- Return Of Xander Cage’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में दीपिका शानदार एक्‍शन करती नजर आ रही हैं. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में दीपिका बोल्ड अंदाज़ फैंस को काफी पसंद रहा है. हाल ही में फिल्‍म का नया पोस्‍टर रिलीज हुआ है […]

विज्ञापन

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इनदिनों अपनी आगामी पहली हॉलीवुउ फिल्‍म ‘xXx- Return Of Xander Cage’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में दीपिका शानदार एक्‍शन करती नजर आ रही हैं. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में दीपिका बोल्ड अंदाज़ फैंस को काफी पसंद रहा है. हाल ही में फिल्‍म का नया पोस्‍टर रिलीज हुआ है जिसमें दीपिका शानदार लग रही हैं.

दीपिका ने फिल्‍म में सेरेना नामक किरदार निभाया है. इंडिया में इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिए कई प्‍लान बनाये गये है. इसके अलावा दीपिका ने एक टीजर भी शेयर किया है जिसमें उनके किरदार के बारे में बताया जा रहा है. फिल्‍म में विन डीजल मुख्‍य भूमिका में हैं और दीपिका उनके साथ एक्‍शन सीन करती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BONfyFOAFa3/

जनवरी में रिलीज हो रही इस फिल्‍म का इंतजार दीपिका के साथ-साथ उनके फैंस को भी है. कुछ दिनों पहले दीपिका फिल्‍म को प्रमोट करने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 10’ के घर पहुंची थी. इसके अलावा दीपिका और विन सोशल मीडिया के जरिये भी फिल्‍म को प्रमोट कर रहे हैं.

दीपिका जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरू करेंगी. फिल्‍म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. रणवीर-दीपिका तीसरी बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों भंसाली की फिल्‍म ‘गोलियो की रासलीला रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में काम कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola