ePaper

''तैमूर'' को ज्‍यादा से ज्‍यादा समय देना चाहते हैं पापा सैफ, करेंगे ये काम...

Updated at : 23 Dec 2016 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
''तैमूर'' को ज्‍यादा से ज्‍यादा समय देना चाहते हैं पापा सैफ, करेंगे ये काम...

मुंबई: सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान को ज्‍यादा से ज्‍यादा वक्‍त देना चाहते हैं इसलिए वे मध्य जनवरी तक पैटरनिटी लीव पर रहेंगे. इसके बाद वह अपनी फिल्म ‘शेफ’ की शूटिंग शुरू करेंगे. सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर को एक लडके को जन्म दिया है. अभिनेत्री को ब्रीच […]

विज्ञापन

मुंबई: सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान को ज्‍यादा से ज्‍यादा वक्‍त देना चाहते हैं इसलिए वे मध्य जनवरी तक पैटरनिटी लीव पर रहेंगे. इसके बाद वह अपनी फिल्म ‘शेफ’ की शूटिंग शुरू करेंगे. सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर को एक लडके को जन्म दिया है.

अभिनेत्री को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. वर्ष 2012 में शादी करने वाले दंपति ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है. तैमूर 36 वर्षीया करीना का सैफ से पहला बच्चा है. सैफ अपनी पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे बेटी सारा और बेटे इब्राहीम के पिता हैं.

करीना और उनके 46 वर्षीय पति सैफ कल उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने आवास पर बच्चे को गोद में लिये बाहर आए थे. निर्देशक राज कृष्ण मेनन ने बताया, ‘सैफ ने 12 दिसंबर को आखिरी बार फिल्म (हॉलीवुड फिल्म ‘शेफ’ के रीमेक) की शूटिंग की थी. वह मध्य जनवरी में फिर से शूटिंग शुरु करेंगे.’

राजा के मुताबिक, केवल 20 प्रतिशत शूटिंग बची है जो विदेश में किया जाना है. सैफ की अगली फिल्म अगले साल फरवरी में विशाल भारद्वाज की ‘रंगून’ प्रदर्र्शित होने वाली है. करीना की अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है जिसमें वह सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola