घर पहुंचा ''सैफीना'' का तैमूर
Updated at : 22 Dec 2016 10:16 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सैफिना यानि सैफ और करीना का बेटा तैमूर अली खान पटौदी अस्पताल से घर आ गया है. गुरुवार को ही मां करीना और बेटे तैमूर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिली. दोनों के घर आते ही कई लोग दोनों से मिलने के लिए घर आये. उनके परिवार वालों के साथ – […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सैफिना यानि सैफ और करीना का बेटा तैमूर अली खान पटौदी अस्पताल से घर आ गया है. गुरुवार को ही मां करीना और बेटे तैमूर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिली. दोनों के घर आते ही कई लोग दोनों से मिलने के लिए घर आये. उनके परिवार वालों के साथ – साथ बॉलीवुड से भी उन्हें खूब बधाई मिली.
हालांकि तैमूर नाम को लेकर विवाद भी खूब हुआ लेकिन विवाद के इतर सैफ और करीना अपने बेटे के आने की खुशी मना रहे हैं. मंगलवार को जारी एक बयान में दोनों ने अपने बेटे के जन्म की खबर दी और उसे नाम का एलान किया उन्होंने कहा ‘हम आपके साथ हमारे बेटे के जन्म की खबर साझा करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं. 20 दिसंबर 2016 को तैमूर अली खान पटौदी ने जन्म लिया है.
‘हम पिछले नौ महीनों में दिए गए प्यार के लिए मीडिया और खासतौर पर लगातार प्यार देने के लिए हमारे प्रशंसकों और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं. आपको क्रिसमस और नए साल की बहुत शुभकामनाएं.’ तैमूर को लेकर घर पहुंचे सैफ और करीना ने फोटोग्राफर को देखकर हाथ हिलाया और तस्वीर भी लेने का मौका दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




