ePaper

तैमूर के नाम पर आपत्ति जताने वालों पर भड़के ऋषि कपूर, बोले- ''बकवास...''

Updated at : 22 Dec 2016 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
तैमूर के नाम पर आपत्ति जताने वालों पर भड़के ऋषि कपूर, बोले- ''बकवास...''

मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर अपनी भतीजी करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बच्चे ‘तैमूर’ के नाम को लेकर ट्विटर पर हो रही ट्रोलिंग से नाराज हो गए. तैमूर के नाम की आलोचना करने वाले लोगों पर भड़कते हुए ऋषि कपूर ने करारा जवाब दिया है. ऋषि कपूर ने कहा कि स्टार दंपति अपने […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता ऋषि कपूर अपनी भतीजी करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बच्चे ‘तैमूर’ के नाम को लेकर ट्विटर पर हो रही ट्रोलिंग से नाराज हो गए. तैमूर के नाम की आलोचना करने वाले लोगों पर भड़कते हुए ऋषि कपूर ने करारा जवाब दिया है.

ऋषि कपूर ने कहा कि स्टार दंपति अपने नन्हे बच्चे का नाम क्या रखते हैं, इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए. जैसे ही सैफ और करीना ने अपने बच्चे का नाम ‘तैमूर अली खान पटौदी’ रखने की घोषणा की, सोशल मीडिया पर इस नाम को चुनने को लेकर सवाल खडे करते हुए ट्रोलिंग होने लगी.

ऋषि ने इसकी आलोचना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘लोगों को आखिर क्या परेशानी है कि कोई माता पिता अपने बच्चे का नाम क्या रखते है? कृपया बख्श दें और अपने काम से मतलब रखें. इससे आपका कोई वास्ता नहीं है. यह बच्चे के माता पिता की इच्छा है.’

ऋषि ने लिखा, ‘‘एलेक्जेंडर या सिकंदर कोई संत नहीं था. ये नाम दुनिया में बहुत आम है. अपना काम करो ना तुम. तुमको क्या तकलीफ है?’ सोशल मीडिया पर बच्चे के नाम को लेकर बेकार की टिप्पणियों की बाढ़ और लोगों के 14वीं सदी के मंगोल आक्रमणकारी से बच्चे के नाम की तुलना कर अपनी नाराजगी जताते हुए 64 वर्षीय अभिनेता आक्रोशित हो गए.

करीना के पिता और रणधीर कपूर के भाई ऋषि ने कहा कि अगर इस तरह की टिप्पणियां लगातार होती रहीं तो वे ऐसे लोगों को ब्लॉक करना शुरू कर देंगे. उन्होंने लिखा, ‘अगर अब इस तरह की कोई दलील दी जाती है तो कई लोगों को ब्लॉक कर दिया जाएगा. अपनी बकवास बंद करें.’

उन्होंने लिखा, ‘मेरे पूर्वज क्या महसूस करते होंगे, इसे छोडिए, आप अपने काम से मतलब रखिए.’ करीना ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मंगलवार को बच्चे को जन्म दिया. ऋषि ने कल बॉलीवुड के इस शाही जोडे को शुभकामना देते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola