मौत की धमकी के बाद ''एंजेल'' गायक ताहिर शाह ने छोड़ा पाकिस्तान
कराची: ‘एंजेल’ गाने से सोशल मीडिया पर चर्चा में आये ताहिर शाह ने पाकिस्तान देश छोड़ दिया है, क्योंकि उन्हें मौत की धमकियां मिल रही थीं. इस बात की पुष्टि खुद उनके एजेंट की ओर से की गयी है. 2013 में ‘आइ टू आइ’ गाने के वायरल होने के बाद शाह काफी मशहूर हो गए […]
कराची: ‘एंजेल’ गाने से सोशल मीडिया पर चर्चा में आये ताहिर शाह ने पाकिस्तान देश छोड़ दिया है, क्योंकि उन्हें मौत की धमकियां मिल रही थीं. इस बात की पुष्टि खुद उनके एजेंट की ओर से की गयी है. 2013 में ‘आइ टू आइ’ गाने के वायरल होने के बाद शाह काफी मशहूर हो गए थे.
इसके बाद उनके दूसरे गाने ‘एंजेल’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. उनके एजेंट के अनुसार ताहिर शाह को मौत की धमकियां मिल रही थीं. पाकिस्तान के जानेमाने गायक ताहिर शाह को अपने गाने के जरिए प्यार का संदेश देने वाले के तौर पर जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्हें धमकियां मिल रही थीं.
ताहिर अली के एजेंट का कहना है कि ताहिर ने हाल ही में पाकिस्तान की पहली ऑनलाइन फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. लेकिन लग रहा है कि उनसे नफरत करनेवालों को यह पसंद नहीं आई. इसलिए उन्हें धमकी मिल रही है. सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया ने कराये जाने के बाद उनका दिल टूट गया और उन्होंने इसके बाद ही देश छोड़ने का फैसला कर लिया.’
एजेंट ने आगे यह भी कहा कि मैं नहीं जानता कि वे कहां गये हैं लेकिन उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










