ePaper

धर्मेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती, सनी देओल ने किया ट्वीट- ''ठीक हैं पापा''

Updated at : 21 Dec 2016 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
धर्मेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती, सनी देओल ने किया ट्वीट- ''ठीक हैं पापा''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है. धर्मेन्द्र के बेटे एवं अभिनेता सनी देओल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. सनी ने ट्वीट किया कि उनके पिता ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है. धर्मेन्द्र के बेटे एवं अभिनेता सनी देओल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. सनी ने ट्वीट किया कि उनके पिता ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.

सनी ने कहा, ‘‘मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित होने के लिए आपका शुक्रिया… वह भोजन विषाक्तता के शिकार हुए और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. कृपया इसे लेकर अटकलें ना लगाएं.’

इससे पहले मीडिया में खबर आई थी कि उन्हें लंबे वक्त से ऐसी शिकायत है. सोमवार को परिवार ने उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया है.

आपको बता दें कि 8 दिसंबर को धर्मेन्द्र ने अपना 81वां बर्थडे मनाया था. इस मौके पर पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा ने उन्हें बर्थडे विश किया था.

धर्मेन्द्र का जन्म 1935 को हुआ और उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू 1960 में किया फिल्म का नाम था ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’….

धर्मेन्द्र ने 2 मई, 1980 को हेमा मालिनी से विवाह किया. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं, जिनका नाम ईशा और आहना है. ईशा कई फिल्‍मों में भी नजर आ चुकीं हैं. धर्मेन्द्र को पहली पत्नी से दो बेटे हैं सनी देओल और बॉबी देओल..

बॉलीवुड में धरमजी और हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की हिट फिल्मों में बंदिनी, फूल और पत्थर, अनुपमा, चुपके-चुपके और शोले शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola