ePaper

सबसे पहले करण को पता चला बेबो के बच्चे का नाम

Updated at : 21 Dec 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
सबसे पहले करण को पता चला बेबो के बच्चे का नाम

मुंबई : करीना कपूर खान और सैफ अली खान फाइनली पैरेंट्स बन गए हैं. करीना और सैफ एक लिटिल बेबी बॉय के मम्मी-पापा बन गए हैं. इस नए मेहमान ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म लिया. मम्मी करीना कपूर और लिटिल बेबी पूरी तरह से हेल्दी हैं. करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर […]

विज्ञापन

मुंबई : करीना कपूर खान और सैफ अली खान फाइनली पैरेंट्स बन गए हैं. करीना और सैफ एक लिटिल बेबी बॉय के मम्मी-पापा बन गए हैं. इस नए मेहमान ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्म लिया. मम्मी करीना कपूर और लिटिल बेबी पूरी तरह से हेल्दी हैं. करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने बताया, हमें बहुत खुशी है. बच्चा और करीना दोनों ही ठीक हैं. इस बच्चे के आने से पूरा परिवार में एक नई खुशी आ गई है. खबर है कि डिलिवरी के लिए जाने से पहले पूरी खान और कपूर फैमिली करीना के साथ ही थी. इससे पहले करीना की प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा, मुझे लगता है कि यह बच्चा करीना और मेरे रिश्ते की एक खास हिस्सा है. यह बच्चा हमें पूरा करता है. बच्चे के बारे में एक बात ये है कि यह आधा मेरा और आधा करीना का हिस्सा है.आप तो जानते ही हैं कि करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी के इन नौ महीनों में सुर्खियों में बनी रही. उनके स्टाइल स्टेटमेंट और काम के प्रति उनका जुनून सभी के लिए सीखने वाली बात है. फिल्म की शूटिंग से लेकर फोटो शूट, रैंप पर चलना हो या किसी प्रोडक्ट की एंडोर्सिंग करीना कपूर ने हर काम के लिए आगे रहीं.

सबसे पहले करण को पता चला बच्चे का नाम

एक तरफ जहां बच्चे के नाम को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, वहीं अब तमाम खबरें बंद हो गई हैं, क्योंकि बच्चे का नाम सामने आ गया है. इस नाम को सबसे पहले करण जौहर ने शेयर किया. करण जौहर ने सैफ अली खान और करीना कपूर खान को विश करने के लिए जो पहला ट्वीट किया था उसमें बच्चे का नाम लिखा था. बता दें कि सैफ और करीना ने अपने बच्चे का नाम तैमूर अली खान रखा है. बच्चे के इस दुनिया में आने की खबर को कन्फर्म करते हुए सैफ और करीना ने कहा, हमें अपने बेटे तैमूर अली खान के इस दुनिया में आने की खबर को बताते हुए बेहद खुशी हो रही है. हम मीडिया को शुक्रिया कहना चाहते हैं जिन्होंने 9 महीने तक हमें समझा और हमारा सपोर्ट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola