आमिर की ”दंगल” के साथ रिलीज होगा रणबीर की इस फिल्म का ट्रेलर

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के ट्रेलर का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज है कि आमिर खान की ‘दंगल’ के साथ ‘जग्गा जासूस’ का ट्रेलर रिलीज होगा. दरअसल आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ […]
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के ट्रेलर का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज है कि आमिर खान की ‘दंगल’ के साथ ‘जग्गा जासूस’ का ट्रेलर रिलीज होगा.
दरअसल आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है और इसी के साथ ‘जग्गा जासूस’ के ट्रेलर को जोड़ा जा रहा है. फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. इसके अलावा ‘Jagga Jasoos Fanclub’ नामक ट्रविटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई है. फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी.
https://twitter.com/Jagga_JasoosFC/status/809636411087396864
बता दें कि ‘दंगल’ को बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है. सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म में आमिर खान की बेटियों का किरदार फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने निभाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










