सूरज बडजात्या ने कहा, समय बदल गया है
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले निर्देशक सूरज बडजात्या ने कहा है कि आज के बदलते दौर में एक पारिवारिक फिल्म बनाना चुनौतीपूर्ण है. बडजात्या के इन सभी फिल्मों में सलमान अभिनेता रहे हैं. बडजात्या ने यहां पर एक […]
विज्ञापन
मुंबई : ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले निर्देशक सूरज बडजात्या ने कहा है कि आज के बदलते दौर में एक पारिवारिक फिल्म बनाना चुनौतीपूर्ण है. बडजात्या के इन सभी फिल्मों में सलमान अभिनेता रहे हैं. बडजात्या ने यहां पर एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘आज समय बदल रहा है. आज लगभग सभी लोग युवा से जुडी हुयी फिल्में बना रहे हैं.
लेकिन हम (सूरज और सलमान) कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिसमें हम मूल्यों की बात कर सकें। हमारा संघर्ष इसे बनाये रखना है (जो हम कर रहे हैं). ऐसे में हमारे लिए एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बनाना बडी चुनौती है.’ सूरज ने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत की.
इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री मुख्य भूमिका में थीं.इसके बाद उन्होंने सलमान के साथ एक बार फिर ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी सफल व्यवसायिक फिल्म बनायी। उसके बाद उन्होंने सलमान के बिना ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ और ‘विवाह’ जैसी फिल्में बनायी. दोनों ने 16 साल के बाद ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में फिर एक साथ काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










