ePaper

आलिया-कंगना को पछाड़ सोनम बनीं सबसे खूबसूरत ‘वेजीटेरियन’

Updated at : 14 Dec 2016 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
आलिया-कंगना को पछाड़ सोनम बनीं सबसे खूबसूरत ‘वेजीटेरियन’

मुंबई : फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर व अभिनेता शाहिद कपूर भारत के सबसे आकर्षक शाकाहारी कलाकार हैं.पेटा की तरफ से कराए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के अनुसार, फिल्म ‘‘मौसम” में साथ काम करने वाले ये दोनों कलाकार साल 2016 के विजेता बनकर उभरे हैं. 35 वर्षीय शाहिद और 31 वर्षीय सोनम ने अमिताभ बच्चन, आलिया […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर व अभिनेता शाहिद कपूर भारत के सबसे आकर्षक शाकाहारी कलाकार हैं.पेटा की तरफ से कराए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के अनुसार, फिल्म ‘‘मौसम” में साथ काम करने वाले ये दोनों कलाकार साल 2016 के विजेता बनकर उभरे हैं.

35 वर्षीय शाहिद और 31 वर्षीय सोनम ने अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, विद्युत जामवाल, आर माधवन और सनी लियोनी समेत इस सूची में शामिल कई शीर्ष प्रतिभागियों को पीछे छोड़ यह खिताब अपने नाम किया है.

भारत में पेटा के सेलिब्रिटी और जन संपर्क विभाग के सहायक निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा, ‘‘सोनम और शाहिद फिट व हॉट होने के साथ संवेदनशील हैं और उन्होंने अपने प्रशंसकों और लाखों लोगों के लिए मिसाल कायम किया है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola