SURPRISE: भंसाली की ''पद्मावती'' में दीपिका के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2016 12:53 PM
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ शुरुआत से ही स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर को नाम फाइनल हो चुका है. लेकिन इस फिल्म में एक और सरप्राइज एलीमेंट है ऐश्वर्या राय बच्चन. डीएनए रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या ‘पद्मावती’ में स्पेशल अपीयरेंस […]
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ शुरुआत से ही स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर को नाम फाइनल हो चुका है. लेकिन इस फिल्म में एक और सरप्राइज एलीमेंट है ऐश्वर्या राय बच्चन.
डीएनए रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या ‘पद्मावती’ में स्पेशल अपीयरेंस दे सकती हैं. एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि,’ भंसाली ने ऐश्वर्या से इस बारे में बात की, जिसे लेकर दोनों ही उत्सुक दिखे. फिल्म का गाना 15-20 दिनों के शेड्यूल में फिल्माया जायेगा. जिसमें स्टूडियों की रिहर्सल भी शामिल होगी. ऐश्वर्या फिल्म में कुछ डॉयलॉग बोलती भी दिखेंगी.’
सूत्र के अनुसार,’ भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन, ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच एक खास तरह की जुगलबंदी देखने को मिली थी. इस बार भी भंसाली कुछ अलग करनेवाले हैं.’
ऐश्वर्या राय इससे पहले करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर कपूर के आपोजिट नजर आई थीं. भंसाली, इससे पहले ऐश्वर्या के साथ वर्ष 2010 में ‘गुजारिश’ में काम कर चुके हैं. भंसाली ने ऐश्वर्या के साथ वर्ष 1999 की सुपरहिट रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी बनाई थी.
फिलहाल इसी जानकारी नहीं है कि ऐश्वर्या, दीपिका के साथ एक फ्रेम में नजर आयेंगी या नहीं. भंसाली और ऐश्वर्या 6 सालों बाद एकसाथ काम करनेवाले हैं. ‘पद्मावती’ अगले साल 7 नवंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










