इस मामले में प्रियंका को पछाड़ कर आगे निकल गईं दीपिका पादुकोण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 5:22 PM
मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा से 2016 की एशिया की सबसे सेक्सी महिला होने का ताज छीन लिया है. दीपिका ने लोकप्रिय सूची में पहली बार यह ताज जीता है. इसे ब्रिटेन की ईस्टर्न आई समाचार पत्र सालाना तौर पर छापती है. दीपिका ने एक बयान में कहा, ‘यह मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट […]
मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा से 2016 की एशिया की सबसे सेक्सी महिला होने का ताज छीन लिया है. दीपिका ने लोकप्रिय सूची में पहली बार यह ताज जीता है. इसे ब्रिटेन की ईस्टर्न आई समाचार पत्र सालाना तौर पर छापती है.
दीपिका ने एक बयान में कहा, ‘यह मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आया लेकिन अलग अलग लोगों के लिए सेक्सी का मतलब अलग अलग है. मेरे लिए यह सिर्फ शारीरिक बनावट नहीं है. आप जो हो उसके साथ सहज होना ही सेक्सी है. विश्वास सेक्सी है. मासूमियत और कोमलता सेक्सी है.’
अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से हॉलीवुड में इंट्री करने जा रही है. फिल्म में विन डीजल भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में दीपिका शानदार एक्शन करती नजर आयेंगी.
प्रियंका ने लोकप्रिय सूची में यह ताज चार बार जीता था. वह इस बार दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं. आलिया भट्ठ पहली बार शीर्ष 10 में आई हैं और उनका स्थान पांचवां है. अभिनेत्री निशा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं और फिर से सबसे सेक्सी टीवी स्टार बनीं. टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी को चौथा स्थान मिला.
वर्ष 2016 संस्करण का लोकप्रिय वार्षिक चुनाव लाखों वोटों पर आधारित है जो दुनिया भर के लोगों ने दिया है. अन्य शीर्ष 10 में सनाया ईरानी (छठा स्थान) कैटरीना कैफ (सातवां स्थान) सोनम कपूर (आठवां स्थान) पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान (नौंवा स्थान) और गौहर खान (दसवां स्थान) शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










