जानें, सलमान संग एक फिल्‍म में काम करने को लेकर क्‍या बोले शाहरुख खान ?

Updated at : 05 Dec 2016 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, सलमान संग एक फिल्‍म में काम करने को लेकर क्‍या बोले शाहरुख खान ?

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह और सलमान खान निश्चित रुप से एक फिल्म में साथ काम करेंगे. शाहरुख खान और ‘दबंग’ के अभिनेता ने ‘करण अर्जुन’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. एक फिल्म में साथ नजर आने के बारे में […]

विज्ञापन

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह और सलमान खान निश्चित रुप से एक फिल्म में साथ काम करेंगे. शाहरुख खान और ‘दबंग’ के अभिनेता ने ‘करण अर्जुन’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

एक फिल्म में साथ नजर आने के बारे में पूछे जाने वाले सवाल के जवाब में शाहरुख खान ने बताया, ‘वो भी हो जाएगा. हम यहीं हैं. कोई ऐसी फिल्म का प्रस्ताव लेकर आएग तो हम यह करेंगे.’ सलमान ने कहा, ‘यह होगा. अगर कोई अच्छा, जानकार लेखक कुछ प्रस्ताव लेकर आता है तो हम निश्चित रुप से साथ फिल्म में काम करेंगे.’
‘फैन’ के अभिनेता ने कहा कि उन्हें एक ऐसे निर्देशक की तलाश है जो काफी धैर्यवान हो. वे दोनों स्टार स्क्रीन अवार्ड कार्यक्रम में बोल रहे थे जहां पर वे दोनों साथ मेजबानी कर रहे थे. इससे पहले दोनों स्‍टार्स ‘बिग बॉस’ सीजन 9 में एकसाथ एकमंच पर दिखे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola