इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान और परिणीति की ''मेरी प्यारी बिंदू''

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. शूटिंग शुरू होने से लेकर अब तक फिल्म से जुड़ी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. हाल ही में परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया फिल्म 12 मई 2017 […]
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. शूटिंग शुरू होने से लेकर अब तक फिल्म से जुड़ी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. हाल ही में परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर बताया फिल्म 12 मई 2017 को रिलीज होगी.
परिणीति इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. वे इस फिल्म में पहली बार गाती हुई नजर आयेंगी. परिणीति ने फोटो शेयर करते हुए लिखा,’ 12th May 2017!!! Meri Pyaari Bindu :).’ आयुष्मान और परिणीति इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BNPKRJ7AZNw/
आयुष्मान इस फिल्म में लेखक अभिमन्यु रॉय का किरदार निभा रहे हैं. वहीं परिणीति एक साल फिर धमाकेदार वापसी करने को तैयार है. परिणीति को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. परिणीति की पिछली फिल्में ‘दावत-ए-इश्क’ और ‘किल दिल’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.
बता दें कि आयुष्मान और परिणीति पहली बार एकसाथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय ने किया है. फिल्तम के निर्माता मनीष शर्मा कर रहे हैं. यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्म में परिणीति एक एक्ट्रेस के किरदार में ही होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




